फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Board Admit Card: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का प्रवेश पत्र, बच्चों को स्कूल से करना होगा हासिल

Tue, 03 Feb 2026 08:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSE Odisha Admit Card 2026: ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल लॉगिन के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को दिए जाएंगे। परीक्षाएं 19 फरवरी से 2 मार्च तक सुबह 9 से 11 बजे की शिफ्ट में होंगी।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Board 10th Admit Card 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने आज 3 फरवरी को ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार छात्र खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। उन्हें अपने-अपने स्कूल से हॉल टिकट प्राप्त करना होगा और उस पर छपी सभी जानकारी ध्यान से जांचनी होगी। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी गई है।

कब होंगी ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं?

बीएसई ओडिशा द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 19 फरवरी से 2 मार्च तक किया जाएगा। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

ओडिशा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 में छात्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल हैं:
 
  • छात्र का नाम और फोटो
  • रोल नंबर और जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि और विषय
  • स्कूल व परीक्षा केंद्र की जानकारी
  • विषय कोड और जरूरी निर्देश

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें और उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करेंगे स्कूल एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • Latest News सेक्शन में BSE Odisha admit card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूल कोड और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों में वितरित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें