BPSC Auditor Mains Admit card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC ऑडिटर मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ऑडिटर मेन्स 2022 परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। बता दें कि 4,259 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ऑडिटर के 373 खाली पड़े पदों को भरना है।
BPSC Auditor Mains Admit card: मेन्स पास उम्मीदवारों का होगा इंटरव्यू
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ऑडिटर के 373 खाली पड़े पदों को भरना है। ऑडिटर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाएगा।
BPSC Auditor Mains Admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड अब आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
- हॉल टिकट पर छपे सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट भी रख लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा देने जाते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।