BPSC AE Mains Result 2020: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी एई मेन का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया है। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। बीपीएससी ने सिविल और मैकेनिकल विषयों के लिए रिजल्ट जारी किया है। बता दें कि बीपीएससी की लिखित परीक्षा पिछले साल 5 से 9 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
कुल 288 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है जिसमें से 271 मैकेनिकल स्ट्रीम और 17 सिविल स्ट्रीम से हैं।