फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC AE Answer Key Released: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की बीपीएससी एई की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 25 Oct 2022 03:45 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियंता – सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने आज BPSC AE 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सहायक इंजीनियरिंग की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल/मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों के लिए समाधान कुंजी उपलब्ध करा दी गई है। सभी प्रश्नपत्रों के लिए प्रोविजनल आंसर की उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


BPSC AE Answer Key 2022:  तीन पालियों में आयोजित की गई थी परीक्षा

बीपीएससी एई परीक्षा 13 और 14 अक्तूबर को तीन पालियों - सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे, सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 1.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की गई थी।

BPSC AE Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

BPSC AE Answer Key 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करें।
  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी एई उत्तर कुंजी 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
सिविल / मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई है। सभी पेपरों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है।  जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 4 नवंबर, 2022 तक कर सकते हैं। आपत्ति / सुझाव परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15, नेहरू पथ, पटना - 800001 को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें