BPSC 68th CCE Mains Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC 68वीं मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके छात्र अब मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in और bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
“बीपीएससी 68वें एडमिट कार्ड 2023” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
बीपीएससी 68वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा 12 मई, 17 मई और 18 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम बीपीएससी द्वारा 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 68वीं सीसीई के साक्षात्कार का दौर 11 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। आयोग अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर, 2023 को घोषित करेगा।