बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC 66वीं सीसीई परीक्षा 27 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी।
5 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी आंसर के प्रश्नों के उत्तरों को चुनौती देते हुए अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर आपत्ति 5 फरवरी शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा बिहार के 35 जिलों में 888 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार लाख 50 हजार 287 उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि आयोग औरंगाबाद जिले के केंद्र संख्या 660 के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 66 वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों को सेंटर 660 - बी.एल. इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल, रामपुर कुल, औरंगाबाद आवंटित किया गया। इस केंद्र में 850 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
बीपीएससी 66 वीं पुन: परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी को होगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की अधिसूचना के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।