Delhi School Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Delhi School Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी भरी कॉल आने के बाद तुरंत आपातकालीन कार्रवाई की गई। सुबह लगभग 10:40 बजे धमकी का फोन आया, जिसमें कहा गया कि स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। इस सूचना के बाद तुरंत पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन विभाग मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
दमकल गाड़ियां, बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और पुलिस दल तुरंत मौके पर भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया।