फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exams 2023 Tips: अंग्रेजी की परीक्षा देने से पहले पढ़ें तैयारी के ये खास टिप्स, कर सकतें हैं बेहतर स्कोर

Wed, 22 Feb 2023 08:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा 27 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले पढ़िए ये खास टिप्स... 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exams 2023 Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा 27 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी सोमवार को अपनी अंग्रेजी भाषा और साहित्य परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों के अंग्रेजी विषय का सैंपल पेपर 2023 सीबीएसई की तरफ से जारी कर दिया गया है। सैंपल पेपर के साथ-साथ समाधान भी साझा किए गए हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी  विषय की परीक्षा देने से पहले छात्रों को इस खास टिप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

लेखन के  लिए जरूरी सुझाव

इस सेक्शन के लिए पत्र, निबंध आदि लिखने से पहले उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिख लें, जिससे कोई भी पॉइंट छूटे नहीं और आपका समय भी बर्बाद न हो। पॉइंट-टू पॉइंट लिखने की कोशिश करें, लंबा लिखने से बचें। अधिकतर छात्र इसी सब में उलझ जाते हैं, जिससे उनका समय बर्बाद होता है।

अंग्रेजी ग्रामर पर दें ध्यान

अंग्रेजी का पेपर देते समय ग्रामर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्वेश्चन पेपर में ग्रामर के सवाल जरूर आते हैं, लेकिन इसमें आपको अच्छे मार्क्स सिर्फ तभी मिलेंगे जब आपकी प्रैक्टिस अच्छी होगी, जितने ज्यादा सैंपल पेपर सॉल्व करेंगे, मार्क्स उतने ही बेहतर आएंगे। इसलिए लगातार प्रैक्टिस करते रहें।

रीडिंग सेक्शन में अधिकतर क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वॉइस होते हैं, जिनमें पैसेज होते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ें और कंप्रीहेंशन स्किल्स डेवलप करें। इसके लिए आप कंप्रीहेंशन पैसेज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जिससे पेपर लिखते समय आपको मदद मिल सके और आप बेहतर ढंग से लिख सकें।

कॉपी में लिखावट हो साफ-सुथरी

परीक्षार्थी अक्सर यह भूल करते हैं कि पेपर तो पूरा लिखते हैं, लेकिन उनकी कॉपी में लिखावट साफ-सुथरी नहीं होती है, जिससे उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लिखने का अभ्यास करते रहें, जिससे पेपर के समय आपकी लिखावट में कुछ सुधार हो सके।
विज्ञापन

मॉक टेस्ट या पिछले साल के पेपर्स को ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करें। जिससे आपको आईडिया लगेगा कि किस तरह से सवाल पूछे जाते हैं। ग्रामर का विशेष ध्यान रखें और स्पेलिंग चेक कर लें। अगर आप पेपर के दौरान इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें