फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2023: सीबीएसई 12वीं के बायोलॉजी का पेपर संपन्न, केस आधारित प्रश्नों में उलझे छात्र

Fri, 17 Mar 2023 10:24 AM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के बायोलॉजी विषय की परीक्षा गुरुवार को हुई। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह पेपर काफी महत्वपूर्ण था।
 
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के बायोलॉजी विषय की परीक्षा गुरुवार को हुई। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह पेपर काफी महत्वपूर्ण था। इस विषय के पेपर ने औसत स्तर के छात्रों को थोड़ा परेशान किया। प्रश्न पत्र में किसी को बहुविकल्पीय तो किसी को केस आधारित प्रश्न कठिन लगे। औसत से ऊपर वाले स्तर के बच्चों ने भी कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। बाकी ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी किताबों से सीधे ही पूछे गए। 

विज्ञापन

खासकर बच्चों ने पेपर के सेक्शन तीन को लंबा और प्रश्नों को घुमा फिरा कर पूछने वाला बताया। परीक्षा सेंटर से निकली मनस्वी कौशल ने बताया कि पेपर कांसेप्ट आधारित और सोच विचार कर करने वाला था। पेपर में एमसीक्यू प्रश्नों वाला पार्ट थोड़ा ट्रिकी था। पूरे पेपर के कठिनता स्तर की बात करें तो वो मध्यम स्तर का था। 

एक अन्य छात्र चेतन ने कहा कि पेपर कठिन नहीं लेकिन आसान भी नहीं था। कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लगा। प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के नहीं थे, लेकिन प्रश पत्र में सेक्शन सी थोड़ा कठिन था। 
विज्ञापन

बायोलॉजी शिक्षक अभिषेक कुमार (पीजीटी) ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम था। कुछ प्रश्न थोड़े उलझाऊ थे, जबकि अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी किताबों से ही पूछे गए थे। जिसने भी एनसीईआरटी किताबों का गहनता से अध्ययन किया होगा वो इसमे अच्छे अंक ले आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें