अगर आपने कोई सपना देखा है तो उसे साकार करने की जिम्मेदारी भी आपकी ही होती है और इसकी शुरुआत आपको उसकी ओर बढ़ने वाले पहले कदम से ही कर देनी चाहिए। ऐसा मानना है बांदा शहर में रहने वाली अपूर्वा वैश्य का। उन्होंने बचपन में इंजीनियरिंग करने का सपना सजाया था लेकिन 10वीं में आते-आते उन्हें यह समझ आ गया था कि एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए अच्छे नंबरों से पास होना भी जरूरी है। बस फिर क्या था अपूर्वा ने अपने उस सपने को पूरा करने के लिए 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की जिद ठान ली और उस जिद को पूरा भी किया। चैलेंज के साथ पढ़ाई करने वाली यह लाड़ली अब सफलता टॉक के खास सेशन टॉपर टॉक में हिस्सा लेने आ रही है। जहां वह स्टूडेंट्स के साथ खुद के एक सामान्य छात्र होने से लेकर 2019 में हुई 10वीं (UP Board) बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने तक के सफर को साझा करेंगी।
एक इंटरव्यू के दौरान अपूर्वा कहती हैं कि उन्होंने कभी टाइम देखकर पढ़ाई नहीं की। एक बार वह जिस सब्जेक्ट को पढ़ना शुरू करती देती थीं, फिर उसको समाप्त करना उनका टारगेट रहता था। अपूर्वा के अनुसार स्टूडेंट्स को कभी किसी सब्जेक्ट्स को कम या ज्यादा नहीं समझना चाहिए। वह कहती हैं छात्रों को हर एक विषय की बराबर तैयारी करनी चाहिए, जिससे उनका फाइनल स्कोर अच्छा हो सके। आपको बता दें कि अपूर्वा ने 2019 में हुई यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 600 मेें से 577 अंक लाकर 96.6% के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था।
टॉपर्स टॉक में क्या है खास
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बेहद नजदीक आ चुकी हैं। बोर्ड (up board exam) के परीक्षार्थी भी अपनी तैयारियों में पूरी मेहनत से जुटे गए होंगे। ऐसे में छात्रों को किस तरह से तैयारी करनी चाहिए? कितने घंटे पढ़ना चाहिए, किस तरह से रिवीजन पूरा करें, जैसी तमाम जानकारियों पर बात करने के लिए safalta.com टॉपर्स को आमंत्रित करता है। ताकि छात्रों को इन सभी सवालों के जवाब मिल सके और वह उसी रणनीति के हिसाब से अपनी तैयारी करें। इसके अलावा छात्र भी तैयारी के संबंध में अपने प्रश्नों को सीधे पूछ सकते हैं।
सेशन से कैसे जुड़ सकते हैैं छात्र
बता दें कि यह सेशन 28 मार्च यानी रविवार को रखा गया है। यदि आप safalta .com के स्पेशल शो टॉपर्स टॉक में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको safalta .com के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा या सफलता के ऑफिशियल फेसबुक पेज को फॉलो करना होगा। इसके अलावा इस लिंक http://bit.ly/upboard-topper-apoorva पर क्लिक करके कोई भी सीधे इस लाइव शो में शामिल हो सकता है।
फ्री क्रैश कोर्स से करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी
पूरे साल कोरोना महामारी का कहर छाया रहा। जिस कारण सारे स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद हो गए थे, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की तैयारी काफी प्रभावित हो गई थी। इसी समस्या को देखते हुए safalta.com 45 दिनों का एक फ्री क्रैश कोर्स चला रहा है। जिसमें लाइव क्लासेज के माध्यम से स्टूडेंट्स को हर विषय की तैयारी कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ नोट्स भी छात्रों को निःशुल्क प्रदान किये जा रहें हैं। साथ ही तैयारी के दौरान छात्रों के डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा तुरंत क्लियर किया जाता है। तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या इस लिंक
http://bit.ly/safaltaapp से सफलता ऐप को डाउनलोड करें।