फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BITSAT 2021:  BITSAT के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 23 Feb 2021 06:13 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

BITSAT 2021: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न एकीकृत प्रथम डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-इस सूबे में कल से खुल रहे हैं तीसरी से लेकर पांचवीं तक के स्कूल, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन

24 जून से लेकर 30 जून तक होगी परीक्षा
BITSAT 2021 परीक्षा का आयोजन 24 जून से लेकर 30 जून के बीच होगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। BITSAT 2021 परीक्षा 61 शहरों के मल्टीपल केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU TEE December 2020 : जारी हुए रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
विज्ञापन


12 जून को जारी होगा हॉल टिकट
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र 12 जून को जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

 
इवेंट तारीख
BITSAT-2021 एप्लीकेशन की आखिरी तारीख  29 मई, 2021, शाम 5.00 बजे तक
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तारीख 27 मई से लेकर 31 मई
BITSAT 2021 टेस्ट सेंटर के लिए अलॉटमेंट  2 जून
टेस्ट स्लॉट चुनने की तारीख 4 जून से 11 जून
हॉल टिकट  12 जून 
BITSAT 2021 परीक्षा  24 जून से 30 जून


ऐसे डाउनलोड करें BITSAT 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट www.bitsadmission.com है।
-यहां आपको BITSAT 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-अब डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और आखिर में फीस जमा करनी होगी।
-इस तरह आप BITSAT 2021 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें