दो वर्षों में छठा मामला
पिछले दो वर्षों में वास्को स्थित बिट्स पिलानी कैंपस में आत्महत्या का यह छठा मामला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों को लेकर हाल ही में गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सदन को बताया था कि कुछ मामलों में छात्र परीक्षाओं के दबाव के कारण यह कदम उठा रहे हैं।
संस्थान ने दुखद घटना पर जताया शोक
बिट्स पिलानी ने छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया। संस्थान की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि छात्रा पर्सनल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।
संस्थान की ओर से कहा गया, 'इस बेहद मुश्किल समय में हम शोक संतप्त परिवार, दोस्तों, उसे जानने वाले और प्यार करने वाले सभी लोगों और पूरे कैंपस समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।'
कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट मौजूद: बिट्स पिलानी
संस्थान ने जानकारी दी कि कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट और काउंसलिंग सिस्टम हैं। संस्थान के मुताबिक, स्टूडेंट्स और स्टाफ को सपोर्ट करने के लिए कैंपस में ट्रेंड मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल मौजूद हैं।
बिट्स पिलानी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि अगर वे इमोशनल परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो मदद लें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।