फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar School: बिहार में सुधरेगा शिक्षा का स्तर, इन जिलों में खुलेंगे 19 केंद्रीय विद्यालय; केंद्र ने दी मंजूरी

Thu, 02 Oct 2025 01:58 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar KV School: केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। अब राज्य के सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar School: बिहार के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। वर्तमान में बिहार में 16 केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं। अब नए विद्यालयों की स्वीकृति से पूरे राज्य के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

इन जिलों में खोले जाएंगे 19 केंद्रीय विद्यालय

बिहार के 19 जिलों में अब नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खुलने जा रहे हैं। इन जिलों में सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर, मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पटना, अरवल, पूर्णिया, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा और गया आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

 

चिराग पासवान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इनमें से 19 विद्यालय बिहार के विभिन्न जिलों जैसे मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और मुंगेर में स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक बेहतर पहुंच मिलेगी, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाकर आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें