50 रुपये है आपत्ति शुल्क
जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई जवाब गलत लगता है, वे ऑब्जेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसे कमिटी रिव्यू करेगी। वे "Click here for Objection STET 2025" लिंक पर क्लिक करके और हर सवाल के लिए 50 रुपये फीस देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
ध्यान रहे आपत्ति भेजने की प्रक्रिया 24 से 27 नवंबर के बीच ही स्वीकार की जाएगी और इसके बाद भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आखिरी दिन का इंतजार न करते हुए शुरुआती दिनों में ही पोर्टल का उपयोग करें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
Bihar STET Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होते हैं। न्यूनतम योग्यता अंक श्रेणीवार इस प्रकार हैं:
- 50 परसेंट (जनरल कैटेगरी)
- 45.5 परसेंट (BC)
- 42.5 परसेंट (EBC)
- 40 परसेंट (SC/ST, PwBd)
इस दिन हुई बिहार सीटेट की परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्तूबर से 16 नवंबर, 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी, जिसमें दो पेपर थे - पेपर I (सेकेंडरी) और पेपर II (सीनियर सेकेंडरी)। यह उन कैंडिडेट्स के लिए था जो सेकेंडरी लेवल के टीचर या हायर सेकेंडरी लेवल के टीचर बनना चाहते हैं। टेस्ट में मल्टीपल-चॉइस सवाल थे और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।