Bihar STET: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(बीएसईबी) ने सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार बिहार एसटीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आंसर-की आगे दिए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE: 10वीं-12वीं पास के साथ स्नातकों को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी
- बिहार एसटीईटी परीक्षा 28 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी।
- परीक्षा विभिन्न केंद्रो में आयोजित की गई थी। इससे पहले बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी की उत्तर कुंजी फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ इंस्ट्रक्टर एबिलिटी टेस्ट 2019 के लिए जारी की थी।
- उम्मीदवार केवल 18 फरवरी, 2020 तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं अपनी उत्तर कुंजी चेक-
चरण - 1 सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर 'Grivences' लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपको उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 4 जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 5 अब अपने विषय का चयन करें और प्रश्न पत्र के सेट को चुनें।
चरण - 6 सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आंसर-की खुल जाएंगी।
नोट -उम्मीदवार अपने उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। साथ ही अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि नजर आती है तो वे उसके खिलाफ आपत्ति भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ISRO में 10वीं-12वीं से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी, बंगलूरू में रहने का मौका
अपनी उत्तर कुंजी जारी करने के लिए यहां क्लिक करें...