फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसईबी: 25 अक्तूबर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख भी घोषित, जानें कब आएगा

Fri, 16 Oct 2026 06:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार बोर्ड बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र...
 
विज्ञापन
बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 को लेकर अहम अपडेट दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. के अनुसार, एसटेट 2026 का एडमिट कार्ड 18 अक्तूबर को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है और निर्धारित शुल्क जमा किया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार एसटीईटी परीक्षा कब होगी?

बिहार एसटेट 2026 की परीक्षा 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से चेक करें।
विज्ञापन

कब जारी होगा बिहार STET का एडमिट कार्ड?

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश पत्र 18 अक्तूबर 2026 को दोपहर बाद उपलब्ध होगा। इसे निर्धारित परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम बिहार एसटीईटी 2026
आयोजन संस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 18 अक्तूबर 2026, दोपहर बाद
परीक्षा की तारीखें 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026
आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in
लॉगिन विवरण यूजर आईडी और पासवर्ड
 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर STET 2026 Admit Card का लिंक खोजें।
  3. लिंक खोलकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को खोलें।
  5. प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का पता जांचें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो उम्मीदवार सही लॉगिन विवरण दर्ज करके दोबारा कोशिश करें और पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

एडमिट कार्ड पर कौन-सी जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से देखनी चाहिए। खास तौर पर इन बातों की जांच करें:
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी
  • परीक्षा केंद्र के लिए जारी निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। बोर्ड की ओर से बताए गए आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें। परीक्षा के दिन केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ लें।

बिहार एसटेट परीक्षा क्या है?

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उन अभ्यर्थियों की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा दो स्तरों पर होती है:
  • पेपर 1: कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए।
  • पेपर 2: कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए।
अभ्यर्थियों को अपने विषय और आवेदन के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें