उत्तरकुंजी हो चुकी है जारी
इससे पहले उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है, जिस पर अभ्यर्थियों को 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर मिला था। परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है, जो श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Bihar STET 2025 Result / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।