Bihar Board Matric Result 2020:
- फोटो : अमर उजाला
Bihar Board Class 10th Result 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा करने वाला है। वैसे तो परीक्षाएं फरवरी में ही संपन्न हो गई थीं लेकिन लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी होने से परिणामों में भी देरी हुई। एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
बता दें कि इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए 7,46,359 छात्र और 7,83,034 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, यानि कुल मिलाकर इस बार बिहार बोर्ड के लिए 15,29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बिहार में 1368 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित करवाई गईं।
ये भी पढ़ें- BSEB Result 2020 10th Date: खत्म होने वाला है इंतजार, आज जारी होगा 10वीं परीक्षा का परिणाम
हर साल बोर्ड परिणामों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फेंस करवाता है। लेकिन जानकारी मिली है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। लॉकडाउन के कारण परिस्थिति खराब है, जिसे देखते हुए कोई प्रेस कॉन्फेंस का आयोजन नहीं हो रहा है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने इस साल 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा सबसे पहले कर दी थी लेकिन 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा मूल्यांंकन में देरी के कारण नहीं कर पाया। कुछ दिन पहले मिजोरम ने 10वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी, जिसके कारण अब बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम जारी करने वाला दूसरा बोर्ड होगा।। इस बार बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड की कुछ अन्य वेवबसाइट्स हैं। बोर्ड हर साल इन वेबसाइट्स पर भी परिणाम जारी करता है। बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online, Biharboard.online हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अमर उजाला के शिक्षा पेज से भी डायरेक्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2020:इन चरणों का पालन करके आसानी से देख सकेंगे 10वीं परीक्षा का परिणाम