बिहार सक्षमता परीक्षा क्या है?
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित एक विशेष परीक्षा है, जिसका उद्देश्य राज्य के नियोजित शिक्षकों की शिक्षण योग्यता और प्रशिक्षण क्षमता की जांच करना है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए होती है, जो बिना किसी औपचारिक शिक्षक प्रशिक्षण (B.Ed. या D.El.Ed.) के नियुक्त किए गए थे और अब उन्हें अपनी शिक्षण योग्यता प्रमाणित करनी होती है।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
परीक्षा में पास होने के लिए कोटि-वार न्यूनतम अंक तय किए गए हैं:
- सामान्य वर्ग (General Category): 40% अंक
- पिछड़ा वर्ग (OBC): 36.5% अंक
अन्य वर्गों के लिए यह मानदंड अलग-अलग होगा, जिसकी जानकारी बोर्ड द्वारा दी जाएगी।
आगे की परीक्षाएं और संभावित असर
बिहार बोर्ड पहले ही चतुर्थ और पंचम चरण की सक्षमता परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर चुका है। चतुर्थ चरण की परीक्षा का आयोजन 15 और 16 जून 2025 को होना प्रस्तावित है, जिसका परिणाम 30 जून तक जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, पंचम चरण की परीक्षा 15 और 16 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसका परीक्षाफल 31 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अब जब तृतीय चरण की परीक्षा निर्धारित तिथि पर नहीं हो रही है और इसे मई के अंतिम सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है, तो इसकी वजह से चतुर्थ और पंचम चरण की तिथियों में भी बदलाव की संभावना बन गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।