फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Sakshamta Pariksha: तृतीय सक्षमता परीक्षा के लिए खुली आवेदन विंडो, जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Sat, 22 Feb 2025 03:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Sakshamta Pariksha Exam III 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार सक्षमता परीक्षा-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है, जो उम्मीदवार इस बिहार सक्षमता परीक्षा में रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
BSEB Sakshamta Pariksha 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Sakshamta Pariksha 2025 Application: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सक्षमता तृतीय परीक्षा के लिए आवेदन विंडो चालू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक निर्धारित की है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए है जो पूर्व की सक्षमता परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे या अनुत्तीर्ण हो गए थे। 

विज्ञापन




यह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। कक्षा 1 से 12 तक के कुल 61 विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी द्वितीय सक्षमता परीक्षा में आवेदन कर चुके हैं लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें पुनः शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। 

विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

  • मैट्रिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), स्नातक, और यदि उपलब्ध हो, स्नातकोत्तर के प्रमाण पत्र और अंक पत्र 
  • बीएड, डीएलएड या अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रमाण पत्र और अंक पत्र
  • पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र: यदि उपलब्ध हो, तो टीईटी, सीटीईटी, या एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
  • नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र
  • आधार कार्ड
  • यदि आप आरक्षित श्रेणी (जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग) से हैं, तो संबंधित जाति प्रमाण पत्र 
  • यदि आप दिव्यांग हैं, तो वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र 
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ और स्कैन किए गए हस्ताक्षर
विज्ञापन

सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज स्कैन किए गए हैं और निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने के लिए तैयार हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करें ताकि सभी संचार सुचारू रूप से हो सकें।

बिहार सक्षमता परीक्षा क्या है?

बीएसईबी सक्षमता परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित एक विशेष परीक्षा है, जिसका उद्देश्य राज्य के नियोजित शिक्षकों की शिक्षण योग्यता और प्रशिक्षण क्षमता की जांच करना है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए होती है, जो बिना किसी औपचारिक शिक्षक प्रशिक्षण (B.Ed. या D.El.Ed.) के नियुक्त किए गए थे और अब उन्हें अपनी शिक्षण योग्यता प्रमाणित करनी होती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट (bsebsakshamta.com) पर जाएं।
  • "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) प्राप्त करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, और अनुभव विवरण दर्ज करें।
  • स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में आवेदन जमा करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें