बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड, बीसीईसीईबी (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board- BCECEB) ने बिहार पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस की रोकथाम में हुए लॉकडाउन को देखते हुए लिया है। उम्मीदवार के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नया नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार केे लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in है। उम्मीदवार को ऑफिशियल नोटिस आगे की स्लाइड में मिल जाएगा।
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 17 अप्रैल थी, जिसे अब बढाकर 10 मई तक कर दिया है। जहां तक परीक्षा तिथि की बात है तो इस तिथि को भी अब बदल दिया है। पहले यह परीक्षा 9 मई और 10 मई को आयोजित होने वाली थी। नई तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस पढ़ना होगा। ध्यान दें कि अभी परीक्षा की नई तिथि जारी नहीं की गई हैं।
मुख्य तिथियां-
- आवेदन की अंतिम तिथि- 10 मई, 2020
- चलान के माध्यम से शुल्क का भुगतान- 11 मई, 2020
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बेंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें- 12 मई, 2020
- आवेदन पत्र में सुधार- 12 मई से 16 मई, 2020
- एडमिट कार्ड- जल्दी ही तिथि जारी होगी।
- परीक्षा तिथि- जल्दी ही तिथि जारी होगी।
ऑफिशियल नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...