फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये

Fri, 11 Sep 2026 04:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ने वाले पीजी छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। जानें किस वर्ष के छात्र को अब कितना वजीफा मिलेगा।
 
विज्ञापन
Bihar PG Medical Stipend 2026 Increased - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ रहे स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब प्रथम वर्ष के छात्रों को हर महीने 92,800 रुपये वजीफा मिलेगा। द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए यह राशि 1,02,000 रुपये और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 1,12,200 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

विज्ञापन

पहले कितना मिलता था वजीफा?

वजीफे की पुरानी और नई दरों में अंतर इस प्रकार है:
 
पीजी वर्ष पहले मासिक वजीफा अब मासिक वजीफा
प्रथम वर्ष 82,000 रुपये 92,800 रुपये
द्वितीय वर्ष 90,200 रुपये 1,02,000 रुपये
तृतीय वर्ष 99,220 रुपये 1,12,200 रुपये

कब से लागू होंगी नई दरें?

स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, संशोधित वजीफा दरें 1 जनवरी 2026 से पूर्व प्रभाव से लागू होंगी। यानी पात्र छात्रों के लिए बढ़ी हुई दर का लाभ इस तारीख से माना जाएगा।

कितने समय तक मिलेगा वजीफा?

  • आदेश के मुताबिक, पीजी के प्रत्येक वर्ष के छात्रों को अधिकतम 12 महीने तक वजीफा भुगतान किया जाएगा।
  • यदि कोई छात्र ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहता है, तो उसके मासिक वजीफे में अनुपस्थिति की अवधि के अनुपात में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ोतरी पर क्या कहा?

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि पीजी छात्रों को प्रशिक्षण और सेवा अवधि के दौरान आर्थिक सहायता देने के लिए वजीफे में बढ़ोतरी जरूरी है।

उन्होंने कहा, "पीजी छात्र भविष्य के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वजीफे में बढ़ोतरी से उनका उत्साह बढ़ेगा और चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें