Bihar Open Board Result 2019: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड ने दिसंबर 2019 में आयोजित दसवीं और बारहवीं के परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं। विद्यार्थी बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
क्या है बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट?
-bbose.org
विद्यार्थी बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को अपने रोल नंबर, सेंटर कोर्ड और जन्मतिथि आदि विवरणों को डालकर देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बिहार ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- आपको वेबसाइट के सबसे ऊपर रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही दूसरा पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको अपनी डिटेल भरनी होगी।
- डिटेल भरने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
ये रहा डायरेक्ट लिंक
http://bbose.org/ResDec2019.aspx