फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026: तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी, तीन अक्तूबर से करें आवेदन; जानें सभी जरूरी तारीखें

Thu, 01 Oct 2026 04:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने नीट यूजी 2026 के लिए यूजीएमएसी तीसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 6 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सभी जरूरी तारीखें देखें...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने स्नातक चिकित्सा प्रवेश काउंसलिंग (यूजीएमएसी) 2026 के तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग नीट यूजी 2026 के आधार पर बिहार में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए पंजीकरण और आवेदन के साथ विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 6 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक पंजीकरण और आवेदन पूरा कर सकेंगे।

वहीं, पहले या दूसरे चरण में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण तारीखें तय की गई हैं। ऐसे अभ्यर्थी 1 और 2 अक्तूबर को पहले या दूसरे चरण से इस्तीफा दे सकते हैं या प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। इस स्थिति में सुरक्षा राशि जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन

तीसरे चरण की काउंसलिंग की पूरी तारीखें क्या हैं?

बीसीईसीईबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में अलग-अलग प्रक्रियाओं के लिए तारीखें तय की गई हैं।
 
काउंसलिंग प्रक्रिया तारीख
तीसरे चरण की सीटों का विवरण 30 सितंबर 2026
पहले/दूसरे चरण से इस्तीफा या नाम वापस लेना 1 से 2 अक्तूबर 2026
पंजीकरण और आवेदन के साथ विकल्प भरना शुरू 3 अक्तूबर 2026
पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे
तीसरे चरण की सहमति और शुल्क भुगतान 3 से 6 अक्तूबर 2026, रात 10 बजे तक
रैंक कार्ड जारी 8 अक्तूबर 2026
विकल्प भरना, संशोधन और लॉक करना 9 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे
अस्थायी सीट आवंटन परिणाम 14 अक्तूबर 2026
अस्थायी सीट आवंटन आदेश डाउनलोड 14 से 17 अक्तूबर 2026
दस्तावेज सत्यापन और दाखिला 16 से 17 अक्तूबर 2026
 

तीसरे चरण में सीट मिलने पर किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

तीसरे चरण में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को अस्थायी सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करते समय जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
  • नीट यूजी 2026 का प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी 2026 का स्कोरकार्ड
  • यूजीएमएसी 2026 का रैंक कार्ड
  • मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र, अंकपत्र या प्रवेश पत्र
  • इंटरमीडिएट/कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र, अंकपत्र या प्रवेश पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • डी-क्यू (पीएच), एनआरआई, अल्पसंख्यक या वार्ड कोटा प्रमाण पत्र
  • यूजीएमएसी 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म या कंफर्मेशन पेज की प्रिंट कॉपी
  • निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा कॉलेजों में दाखिले के लिए जरूरी मूल प्रमाण पत्र
  • नीट यूजी 2026 के प्रवेश पत्र में इस्तेमाल की गई छह पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • आधार कार्ड
  • बायोमैट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म के साथ डाउनलोड की गई जांच पर्ची
विज्ञापन

बिहार नीट यूजी तीसरे चरण में पंजीकरण कैसे करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
  • सबसे पहले बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर यूजीएमएसी 2026 तीसरे चरण के पंजीकरण वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी 2026 और अपनी व्यक्तिगत जानकारी के जरिए पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद अपनी जानकारी से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा करें और मांगी गई शैक्षणिक व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • लागू काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • पसंद के पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प भरें और जरूरत के अनुसार उनमें संशोधन करें।
  • चुने गए विकल्पों की अच्छी तरह जांच करें और तय समय सीमा से पहले उन्हें लॉक कर दें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म और पुष्टि पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें