Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड-2 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) के माध्यम से राउंड-2 का शेड्यूल देख सकते हैं। बिहार नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 17 दिसंबर को ओपन होगी।
बीसीईसीईबी बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 नवंबर को जारी कर दिया गया था। इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 4 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।