फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET PG Counselling: बिहार नीट पीजी राउंड-2 के लिए जारी हुआ शेड्यूल, इस दिन से भरें विकल्प

Thu, 05 Dec 2024 06:22 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। राउंड-2 काउंसलिंग के लिए 17 दिसंबर से उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड-2 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) के माध्यम से राउंड-2 का शेड्यूल देख सकते हैं। बिहार नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 17 दिसंबर को ओपन होगी।  
विज्ञापन


बीसीईसीईबी बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 नवंबर को जारी कर दिया गया था। इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 4 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए 2 विशेष राउंड 
जारी नए नोटिस के अनुसार, राउंड-1 काउंसलिंग से फ्री एग्जिट चाहने वाले उम्मीदवार रिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए विंडो 13 से 14 दिसंबर (शाम 4.00 बजे) तक एक्टिव रहेगी। बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा/डीएनबी पाठ्यक्रमों की 50% राज्य कोटा सीटों के लिए बिहार सरकार द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग के लिए दो मुख्य राउंड होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग के लिए 17 से 19 दिसंबर, 2024 तक उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भर सकते हैं। 23 दिसंबर, 2024 राउंड-2 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन जारी होगा। उम्मीदवारों को 23 से 26 दिसंबर तक आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा। वहीं दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए 24 से 26 दिसंबर के बीच की तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें