फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET Counselling 2019: यूजीएमएसी मेरिट सूची जारी, यहां दिया है सीधा लिंक

Sat, 29 Jun 2019 05:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar NEET Counselling 2019: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। UGMAC मेरिट सूची आधिकारिक BCECEB वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें, सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू होगा और 7 जुलाई को समाप्त होगा।

विज्ञापन


3 जुलाई तक भरे गए विकल्पों के लिए मॉक अलॉटमेंट परिणाम 4 जुलाई को जारी किया जाएगा और 5 जुलाई तक भरे गए विकल्प का मॉक सीट आवंटन 6 जुलाई को जारी किया जाएगा।

UGMAC 2019 रैंक कार्ड: कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceb.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद यूजीएमएसी 2019 की मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: अपना UGMAC 2019 रैंक कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।

जिन छात्रों को अनंतिम मेरिट सूची में रखा गया है, उन्हें दस्तावेज जमा करने होंगे:

  1. NEET UG-2019 का प्रवेश पत्र
  2. NEET UG -2019 का रिजल्ट
  3. 10 वीं का पासिंग सर्टिफिकेट या मार्क शीट
  4. इंटरमीडिएट या किसी समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट/ मार्क शीट/ एडमिट कार्ड
  5. आवासीय प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाण पत्र या दस्तावेज
  8. पासपोर्ट आकार की तस्वीरों की 6 फोटोकॉपी
  9. यूजीएमएसी -2019 के ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र पार्ट ए एंड पार्ट बी का प्रिंटआउट
  10. आधार कार्ड
  11. किसी अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे DQ (PH) प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

UGMAC 2019 रैंक कार्ड डाउनलोड लिंक
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें