Class 1 to 8 Exam Schedule: बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान स्तर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय सारिणी 10 से 15 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा मौखिक (oral) रूप में वर्ग शिक्षक द्वारा संचालित की जाएगी, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों की परीक्षा लिखित (written) रूप में ली जाएगी।
10 से 15 सितंबर तक परीक्षा
बिहार के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा मौखिक रूप में ली जाएगी, जिसे उनके वर्ग शिक्षक द्वारा निर्धारित तिथि पर पूरा किया जाएगा।
कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा के लिए विषयवार प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हीं प्रश्नों के आधार पर विद्यालय में मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, कक्षा 3 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण तथा कला विषय की परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
ग्रेडिंग व्यवस्था और कक्षा 6 का मूल्यांकन
इस परीक्षा में स्कूल स्तर पर ही ग्रेडिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कक्षा 6 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा व कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, तथा कला जैसे विषयों का मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर किया जाएगा और इन्हीं विषयों में ग्रेडिंग दी जाएगी।