फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बिहार में रेडियो से पढ़ेंगे आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी

Sat, 04 Apr 2020 04:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : file photo
विज्ञापन

बिहार में आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी रेडियो के जरिए अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। यहां कुछ दिनों में आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक पाठ्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू कराया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस बात की घोषणा की है। परिषद का कहना है कि  लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद विद्यार्थी आने वाले दिनों में रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सके।

 

गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं और परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। ऐसे में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का कहना है कि आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे।

विज्ञापन


बीईपीसी के निदेशक संजय सिंह का कहना है कि परिषद ने इसके लिए यूनीसेफ के साथ गठबंधन किया है। यूनीसेफ ही इसके लिए कंटेंट विकसित करेगा। रेडियो के जरिए पढ़ाई के लिए विषयवार और कक्षावार अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी। ऑल इंडिया रेडियो के जरिए इस तैयार कंटेंट (अध्ययन सामग्री) को ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें