फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DElEd 2024: बिहार डीएलएड उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, यहां जानें प्रक्रिया

Thu, 23 May 2024 01:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar DElEd 2024: बीएसईबी ने बिहार डीएलएड की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के पास आज तक इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का समय है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DElEd Answer Key 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उपलब्ध विंडो आज, 23 मई को बंद करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट (secondary.bijarboaqrdonline.com.) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आज तक उसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

बिहार डीएलएड परीक्षा 2024 पास करने के लिए सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 30% अंक हासिल करने होंगे।

बिहार डीएलएड से संबंधित मुख्य बिंदु

  • उम्मीदवार 23 मई 2024 तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपए का आपत्ति शुल्क जमा करना होगा।
  • आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक विवरण भरने की आवश्यकता होगी तथा जिस प्रश्न और उत्तर पर आपत्ति की जा रही है उसका उल्लेख करना होगा।
  • आपत्ति के समर्थन में सहायक दस्तावेज या स्पष्टीकरण संलग्न करें।
  • बोर्ड सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक सुधार करेगा।

कुल अंक की गणना ऐसे करें

  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किए जायेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • सही उत्तरों की संख्या गिनें और 3 से गुणा करें।
  • गलत उत्तरों की संख्या गिनें और 1 से गुणा करें।
  • गलत उत्तरों के कुल अंकों को सही उत्तरों के कुल अंकों से घटाएं।
विज्ञापन

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर, होमपेज पर 'आपत्ति डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2024' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।  
  • बिहार डीएलएड उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगी इसकी जांच करें और आधिकारिक उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती उठाने के लिए आपत्ति दर्ज करें और सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें