फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DElEd Admit Card: बहुत जल्द जारी होने वाला है बिहार डीएलएड का प्रवेश पत्र; 26 अगस्त को होगी परीक्षा

Thu, 21 Aug 2025 05:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar DElEd Admit Card: डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। बीएसईबी ने ताजा नोटिस जारी कर बताया है कि प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
डीएलएड परीक्षा 26 अगस्त को होगी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा की तिथि का एलान कर दिया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा समिति ने हालिया नोटिस में कहा है कि डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र पर परीक्षा की डेट, परीक्षा का केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और साथ ही अपने नाम के अलावा अन्य सभी जानकारियां शामिल होती हैं। इसके अलावा एग्जाम की गाइडलाइन भी एडमिट कार्ड पर दी गई होंगी, उन्हें भी ध्यान से पढ़ें।

 

विज्ञापन

Bihar DElEd Admit Card 2025 Download: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बीएसईबी ने ताजा नोटिस में कहा है कि प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। प्रवेश पत्र जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर Bihar DElEd Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • निर्धारित जगह पर जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें