Bihar DElEd Admit Card 2025 Download: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बीएसईबी ने ताजा नोटिस में कहा है कि प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। प्रवेश पत्र जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर Bihar DElEd Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- निर्धारित जगह पर जानकारी भरकर सबमिट करें।
- डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।