इतना लगेगा श्रेणी परिवर्तन शुल्क
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण कोटि में परिवर्तन करना है, उन्हें परिवर्तित कोटि के लिए निर्धारित शुल्क राशि का भुगतान करना होगा। यदि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या विकलांग व्यक्ति (Pwd) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अपनी श्रेणी बदलते हैं, तो उन्हें 17 फरवरी, 2025 तक 200 रुपये की शेष राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
बोर्ड ने आगे कहा, "ऐसा करने में विफल रहने पर अंतिम एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।"
इस दिन होगी परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं। बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यह ढाई घंटे या 150 मिनट तक चलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- इसके बाद, होम पेज पर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- अब मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- डमी एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।