फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DEIEd 2025: बिहार डीएलएड का दूसरा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

Fri, 21 Mar 2025 10:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar DEIEd 2025 Second Dummy Registration: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने बिहार डीएलएड का दूसरा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DEIEd: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सुधार सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें और समय रहते आवश्यक संशोधन कर लें। बिहार डीएलएड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2025 सुधार विंडो 27 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
 

 

विज्ञापन

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार प्रक्रिया

यदि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो इसे संबंधित संस्थान के प्राचार्य द्वारा निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन सुधार किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवरणों की जांच कर लें और आवश्यक सुधार के लिए अपने संस्थान से संपर्क करें।

इन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

विद्यार्थी अपने नाम, माता-पिता के नाम (केवल लघु स्पेलिंग परिवर्तन जैसे A, E, K, M आदि), जन्म तिथि, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, नाम या माता-पिता के नाम में पूर्ण बदलाव किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी या उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक व विश्लेषणात्मक तर्क जैसे विषय शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, यानी परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें