BSEB 10th Exam Answer Key: 50 अंकों के प्रश्नों के उत्तर
इस बार 50 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए ओएमआर आधारित उत्तर पत्र का उपयोग किया गया था। बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की एक टीम से इन प्रश्नों के उत्तर कुंजी तैयार करवाई है, ताकि विद्यार्थियों को सही उत्तर मिल सकें और उनकी प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके।
मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम
मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी के अध्यक्ष ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मार्च के अंत तक और मैट्रिक परीक्षा के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले objection.biharboardonline.com पर जाएं।
- अब अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें।
- इसके बाद लॉग इन करें और आंसर-की चेक करें।
- यदि आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करें।