फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट स्क्रूटनी के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 26 May 2020 11:46 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं के स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 03 जून तक बढ़ा दिया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्क्रूटनी के आवेदन 08 मई से शुरू हुए थे और 25 मई को बंद होने वाले थे जिसे अब बढ़ा दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 24 मार्च को बिहार बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण स्क्रूटनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया था।

विज्ञापन


हर साल बोर्ड परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण बीएसईबी को इस प्रक्रिया में देरी करनी पड़ी।

बीएसईबी के अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के अंक से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे अब 03 जून 2020 तक बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov पर जाकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 70 रुपये देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन


स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन: 

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अप्लाई फॉर स्क्रूटनी पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल कोड, रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी भरें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदकों को एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।
  5. लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करें।
  6. विषय-सूची के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  7. स्क्रूटनी के लिए जिन विषयों को आप आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास टिक मार्क पर क्लिक करें।
  8. स्क्रूटनी के लिए विषयों का चयन करने के बाद, शुल्क भुगतान विकल्प पर क्लिक करें।
  9. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करें।

इस बीच बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर 26 मई को मैट्रिक परिणाम 2020 की घोषणा कर सकता है। इस बार 10वीं की परीक्षा में लगभग 15 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें