वैकल्पिक विषय भी शामिल
बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत कई वैकल्पिक विषय शामिल किए हैं। इनमें सोशल सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम और IT/ITes ट्रेड शामिल हैं। बोर्ड ने जिला स्तर पर ऐसे स्कूलों की पहचान भी की है, जहां इन विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
BSEB Registration: ऐसे करें पंजीकरण
छात्र या संबंधित स्कूल बीएसईबी मैट्रिक पंजीकरण पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- 'मैट्रिक पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा।
- बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा आवेदन पत्र भरें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ की जांच करें और डाउनलोड करें।