फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB OFSS 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 18 अप्रैल तक आवेदन करन का मौका

Wed, 08 Apr 2026 06:13 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Class 11 Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू कर दी है। छात्र OFSS पोर्टल पर 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के अनुसार विभिन्न स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आज यानी 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के पोर्टल ofssbihar.net पर जाना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2026 तय की गई है।

विज्ञापन


इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे राज्य भर के छात्र आसानी से आवेदन कर सकें। बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

कॉमन फॉर्म से मिलेगा कई कॉलेजों में मौका

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्र एक ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के जरिए अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से वे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, कृषि और व्यावसायिक (वोकेशनल) कोर्स में दाखिले के लिए विकल्प चुन सकते हैं।

यह व्यवस्था छात्रों को एक साथ कई संस्थानों में आवेदन का अवसर देती है, जिससे एडमिशन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

350 रुपये में पूरा होगा आवेदन

आवेदन करने के लिए छात्रों को कुल 350 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 200 रुपये स्कूल चयन शुल्क शामिल है। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से किया जा सकता है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें छात्रों के 10वीं के अंक, चुने गए स्कूल और उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश की जाती है, ताकि योग्य छात्रों को सही संस्थान मिल सके।

समय पर आवेदन करना जरूरी

बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है, इसलिए छात्रों को समय रहते अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। आखिरी समय में वेबसाइट पर दबाव बढ़ने से तकनीकी समस्या भी हो सकती है।

बिहार में इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे ध्यानपूर्वक आवेदन करें और सभी जानकारी सही भरें, ताकि आगे एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
  • “OFSS Class 11 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें