एडमिट कार्ड पर जरूर चेक करें ये जानकारी
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के एडमिट कार्ड में कई जरूरी जानकारियां दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी तरह की गलती पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सभी दिनों में छात्रों के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित करें, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की परेशानी न हो।
BSEB 10th Admit Card Download: बिहार बोर्ड 10वीं की एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
स्कूल प्रशासन नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- छात्रों के विवरण की जांच करें।
- हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करें।