फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Bihar Board Result 2021: हायर सेकेंडरी एग्जाम रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Wed, 03 Mar 2021 11:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

Bihar Board BSEB Exam Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  secondary.biharboardonline.com है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन



ऐसे चेक करें BSEB औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति में इस साल सबसे पहले बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया है। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई हैं। जबकि, अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं अभी नहीं हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड इस साल सबसे पहले बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने पिछले साल 24 मार्च को बारहवीं का रिजल्ट जारी किया था। उससे पहले साल 2019 में 31 मार्च को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें