बिहार बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट चार-पांच दिन में जारी हो सकता है। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद की कुछ प्रक्रिया बची हुई है, ऐसे में जैसे ही ये प्रकिया पूरी होगी किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड चार-पांच दिन में दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर देगा।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यहां तक कहा कि बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। यहां तक की कल या परसों कभी भी। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 15.29 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- Biharboardonline.bihar.gov.in
- Bsebresult.online
- Biharboard.online
- biharboardonline.bihar.gov.in
बता दें कि बुधवार को सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा का भी कहना था कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।