Bihar Board 10th Result 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परिणामों के लिए अभी कोई जानकारी नहीं दी है। छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि बिहार बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा। जैसे ही बोर्ड परिणामों को अपलोड करेगा वैसे ही छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके भी अपने परिणाम देख सकते हैं।
ध्यान दें कि इस साल परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुईं। दसवीं परीक्षा में करीब 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे। बिहार बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर भी परिणाम का लिंक सक्रिय करता है। पढ़ें आगे...
कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट-
1- Biharboardonline.bihar.gov.in
2- Bsebresult.online
3- Biharboard.online
कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट-
चरण - 1 अपने परिणाम देखने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद दसवीं कक्षा के परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नाय पेज खुल जाएगा। जहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
चरण - 4 अब आगे बढ़ने के लिए सबमिट करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है।
चरण - 5 अब आप परिणाम देख सकेंगे।
संबंधित जानकारी-
- बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा परिणाम में पिछले साल यानी 2019 में 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- साल 2018 में परिणाम बेहद बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं।
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...