फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Admit Card: आज जारी होगा बिहार बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

Fri, 22 Apr 2022 10:00 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Admit Card: स्कूलों को प्रवेश पत्र को बिहाक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर के हस्ताक्षर और मुहर के साथ छात्रों को सौपना होगा। 
विज्ञापन
बीएसईबी बिहार बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आज जारी किया जाएगा। यह प्रवेश पत्र इंटर्नल असेसमेंट/ प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा के लिए है। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जो भी छात्र इस साल दसवीं कक्षा के कंपार्टमेंट कम विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को सौंपेंगे। 

विज्ञापन

Bihar Board Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दसवीं कक्षा की इंटर्नल असेसमेंट/ प्रायोगिक और सैद्धांतिक कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 5 से लेकर 9 मई, 2022 तक करेगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र इनका पालन करना न भूलें। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

Bihar Board Admit Card: थ्योरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के थ्योरी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। स्कूलों को प्रवेश पत्र को बिहाक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर के हस्ताक्षर और मुहर के साथ छात्रों को सौपना होगा। 
विज्ञापन

Bihar Board Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

स्कूल नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के छात्रों का प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब छात्रों के प्रवेश पत्र को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
  • अब प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर के साथ इसे छात्रों को सौंप दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें