फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉप-20 परसेंटाइल छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका, जानें आवेदन की शर्तें

Wed, 25 Jun 2025 11:35 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Central Sector Scholarship Scheme: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में टॉप 20 परसेंटाइल में आने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य छात्र नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Scholarship Scheme: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण टॉप 20 प्रतिशत छात्रों की सूची जारी कर दी है। यह सूची समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। इन छात्रों को केंद्र सरकार की "सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स (PM-USP CSSS)" योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाना है। इच्छुक छात्र scholarship.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एनएसपी आवेदन में रोल कोड और नंबर भरने का तरीका

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर सही तरीके से भरना जरूरी है। ये दोनों चीजें इंटर के एडमिट कार्ड या मार्कशीट पर दी होती हैं। आवेदन करते समय रोल कोड और रोल नंबर को अलग-अलग बॉक्स में भरें।
उदाहरण:

  • Roll Code: 11066
  • Roll Number: 25010013
     
विज्ञापन

आवेदन के लिए शर्तें:

  • आवेदन करने वाले छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले NSP की सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • योजना के लिए केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को ही पात्र माना जाएगा।

स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश

सभी +2, स्नातक व तकनीकी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे इस योजना की जानकारी छात्रों को दें और संस्थान के सूचना पट्ट पर इसकी सूचना चस्पा करें। पंपलेट और स्थानीय स्तर पर प्रचार के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को योजना के लाभ से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रवृत्ति का भुगतान

बिहार बोर्ड केवल योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। छात्रवृत्ति की राशि भारत सरकार द्वारा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर बोर्ड किसी भी प्रकार की जवाबदेही नहीं लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें