Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की छात्रा नेहा कुमारी ने टॉप किया है। बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में हुई थी। उम्मीदवार नीचे दिए इन चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
"Bihar Board Class 12 Marksheet 2020" लिंक पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट
-biharboardonline.bihar.gov.in
-onlinebseb.in
आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट ले सकते हैं। बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी BSEB ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए हैं।
इस साल नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक के साथ 95.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) और आर्ट्स में सक्ष्य कुमारी ने 474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। साल 2019 से भी जल्दी जारी करके बिहार बोर्ड ने एक और नया रिकॉर्ड जारी किया है।
अपना परिणाम देखनेके लिए यहांक्लिक करें... अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहांक्लिक करें...