अभ्यर्थी अपने डमी एडमिट कार्ड के जरिए आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को देख सकते हैं, उनको सुधार सकते हैं, ताकि ताकि फाइल एडमिट कार्ड इश्यू होते वक्त प्रवेश पत्र में कोई गलती न रहे। अभ्यर्थी अपने नाम की स्पेलिंग में हुई गलती, अभिभावकों के नाम में हुई गलती आदि चीजों को सुधार सकते हैं। छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड में भूल सुधार की आखिरी तारीख 5 नवंबर रखी गई है।
फरवरी 2021 में होंगी परीक्षाएं
BSEB कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक होंगी।
ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-वहां आपको डमी एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इस तरह आपका बारहवीं कक्षा का डमी एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश: 2 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल, इस तरह से होगा कक्षाओं का संचालन