Bihar Board 10th Results 2021: बिहार शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी करेगा। आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। दसवीं की परीक्षा सूबे के 1,525 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी। दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी। वहीं, सोशल साइंस का रद्द हुआ पेपर 8 मार्च को आयोजित हुआ था। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड एकमात्र बोर्ड है, जिसने कोरोना के इस काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न किया और बारहवीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अब छात्रों को बेसब्री से दसवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।