फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर पुष्पांजलि और सबरीन; यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Sun, 29 Mar 2026 01:28 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Class 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है। 10वीं में कुल 81.79% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम के साथ-साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है। रैंक-1 पर संयुक्त रूप से दो छात्राएं हैं। जो भी विद्यार्थी बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं
 
विज्ञापन
Bihar Board 10th Topper List 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Class Topper List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी बताया है। 10वीं में कुल 81.79% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या उत्तीर्ण छात्रों से अधिक है, लेकिन छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत से अधिक है। बीएसईबी ने इस वर्ष के टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी यहां क्लिक करके सीधा रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन

पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन स्टेट टॉपर

टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर दो छात्राएं हैं। सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 126 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची 139 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

 

विवरण संख्या
कुल उत्तीर्ण छात्र 6,01,390
कुल उत्तीर्ण छात्राएं 6,34,353
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3,03,103


बिहार बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

Bihar Board 10th Topper List 2026: टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी

 
रैंक नाम जिला (शहर) प्राप्त अंक प्रतिशत लिंग स्कूल का नाम
1 पुष्पांजलि कुमारी जमुई 492 98.4 महिला सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई
1 सबरीन परवीन वैशाली 492 98.4 महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौहराही, वैशाली
2 नाहिद सुल्ताना बेगूसराय 489 97.8 महिला आर.के.आर. हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय
3 अनुपा कुमारी बक्सर 488 97.6 महिला यूसीसी माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर
3 ओम कुमार बेगूसराय 488 97.6 पुरुष बीएस हाई स्कूल, रजवाड़ा, बेगूसराय
4 ज्योति कुमारी समस्तीपुर 487 97.4 महिला जेपी हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर
4 अनुरभव कुमार बांका 487 97.4 पुरुष मदिता विद्यालय, एस. भैरास्थान, बांका
4 अंश राज पूर्णिया 487 97.4 पुरुष उत्क्रमित एमएस, बैरिया गौरीयार, पूर्णिया
5 प्रेरणा कुमारी बेगूसराय 486 97.2 महिला आर.के.आर. हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय
5 नासरीन परवीन भोजपुर 486 97.2 महिला आरडीएम हाई स्कूल, गढ़ानी, भोजपुर
5 अभिनिश कुमार बेगूसराय 486 97.2 पुरुष बीपी हाई स्कूल, बेगूसराय
5 बिकाश कुमार गुप्ता कैमूर 486 97.2 पुरुष एसएस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर
5 रुपेश कुमार सहरसा 486 97.2 पुरुष उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहाठ, सहरसा
 
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें