फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result Out: 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल, पुष्पांजलि और सबरीन टॉपर; लड़कियों से आगे निकले लड़के

Sun, 29 Mar 2026 08:05 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Bihar Board 10th Result 2026 result.biharboardonline Sarkari Result Link: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने आज 29 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट

 
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:52 PM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम के आंकड़े एक नजर में

विवरण संख्या / प्रतिशत
परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी 15,10,928
परीक्षा में शामिल कुल छात्र 7,26,057
परीक्षा में शामिल कुल छात्राएं 7,84,871
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79%
उत्तीर्ण छात्र 6,01,390
उत्तीर्ण छात्राएं 6,34,353
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.82%
छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.83%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3,03,103
टॉप-10 में कुल विद्यार्थी 139
टॉपर पुष्पांजलि कुमारी, जमुई
सबरीन परवीन, वैशाली
(492 अंक, 98.4%)
परिणाम घोषित होने में लगा समय 28 दिन
परीक्षा कब से कब तक हुई 17 से 25 फरवरी, 2026
टॉपर लिस्ट  यहां क्लिक कर देखें...
टॉपर्स को पुरस्कार में क्या मिलेगा? यहां जानें पूरी डिटेल...
स्क्रूटनी या कंपार्टमेंटल यहां जानें पूरा शेड्यूल...
पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा विश्लेषण...
लड़के और लड़कियों के परिणाम की तुलना यहां जानें कौन रहा आगे...
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देखें?  यहां देखें...

03:56 PM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: संख्या में लड़कियां तो उत्तीर्ण प्रतिशत में लड़के आगे

  • छात्र पास- 82.82% (6,01,390)
  • छात्राएं पास- 80.82% (6,34,353)
  • कुल पास- 81.79% (12,35,743)

03:54 PM, 29-Mar-2026

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

ग्राफिक पर क्लिक करके पूरी टॉपर लिस्ट (टॉप-5) देख सकते हैं:

विज्ञापन
03:47 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: नहीं बर्बाद होगा बच्चों का वर्ष

कम्पार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम  31 मई, 2026 तक जारी करने की योजना बनाई गई है। बोर्ड का मानना है कि अगर मई के अंत तक नतीजे आ जाते हैं, तो सफल होने वाले विद्यार्थी बिना किसी देरी के इसी सत्र यानी की 2026-27 में ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों या कॉलेजों में नामांकन ले सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा और वे अपने साथियों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगे।

03:43 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटिनी करने पर क्या होता है?

विद्यार्थियों की ओर से स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई करने पर इस प्रक्रिया में बोर्ड मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच करता है।

  • पहला: क्या सभी उत्तरों का मूल्यांकन हुआ है?
  • दूसरा: क्या अंकों के योग में कोई त्रुटि है?
  • तीसरा: क्या मुख्य पृष्ठ पर अंक सही तरीके से अंकित है?
इस प्रक्रिया से कई बार छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी होती है, जिससे उनके कुल प्रतिशत और श्रेणी में भी सुधार हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी चुनौती दर्ज करा दें।

विज्ञापन
03:40 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे किसी विशेष विषय या सभी विषयों में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा।

03:34 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: राजेंद्र प्रसाद छात्रवृत्ति क्या है?

बोर्ड ने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी इजाफा किया गया है। इसके अंतर्गत टॉप 10 रैंक तक के विद्यार्थियों को अब हर महीने दो हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह सहायता राशि 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान या तकनीकी डिप्लोमा कोर्स पूरा होने तक (2 वर्ष) निरंतर मिलती रहेगी, जिससे छात्र बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

03:33 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये और गैजेट्स

बोर्ड रिजल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को दो लाख, दूसरे स्थान वाले का डेढ लाख और तीसरे स्थान वाले को एक लाख की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, चौथी से दसवीं रैंक तक के मेधावियों को 20-20 हजार रुपये मिलेंगे। नकद राशि के साथ-साथ सभी पुरस्कृत छात्रों को आधुनिक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल युग में बेहतर पढ़ाई कर सकें।

03:30 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस वर्ष टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले सभी 139 परीक्षार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। समिति ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कार राशि को दोगुना रखा है, जिसके तहत राज्य के टॉपर्स को अब तक की सबसे बड़ी सम्मान राशि दी जा रही है।

03:20 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट
 

03:18 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: यहां देखें रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

03:15 PM, 29-Mar-2026
BSEB Bihar Board 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

Bihar Board 10th Result Out: टॉपर में दो छात्राएं शामिल

बिहार बोर्ड में जारी कर दिया गया है। इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 126 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची में कुल 139 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

03:04 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: टेबल के माध्यम से समझें

विवरण छात्र  छात्रा कुल
सम्मिलित परीक्षार्थी 7,26,057 7,84,871 15,10,928
सफल विद्यार्थी 6,01,390 6,34,353 12,35,743
प्रतिशत में 82.83% 80.82% 81.79%

03:02 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: 82.84% छात्र हुए पास

  • बिहार बोर्ड में इस वर्ष कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,84,871 छात्राएं और 7,26,057 छात्र शामिल हुए।
  • आज यानी की 29 मार्च को जारी रिजल्ट में  कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल हुए। 
  • जिनमें से उत्तीर्ण छात्र के आंकड़े 6,01,390 और उत्तीर्ण छात्राओं के आंकड़े 6,34,353 है।
  • अब इनका प्रतिशत निकालने पर कुल छात्राओं का पास प्रतिशत 80.83% है, जबकि छात्रों का 82.84% है।

02:56 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: पास प्रतिशत में छात्रों ने छात्राओं का पछाड़ा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी 10वीं के परिणाम में इस वर्ष कुल 81.79% परीक्षार्थी सफल हुए हैं, लेकिन आंकड़ों की गहराई में जाएं तो जीत के दो अलग-अलग पहलू सामने आते हैं। जहां एक ओर सफल होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या के मामले में बेटियों ने बाजी मारी है, वहीं दूसरी ओर सफलता के प्रतिशत के मामले में लड़कों का प्रदर्शन छात्राओं की तुलना में बेहतर दर्ज किया गया है।

02:25 PM, 29-Mar-2026
BSEB Bihar Board 10th Result Today - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

Bihar Board 10th Result Out: एक क्लिक में करें डाउनलोड

  • बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर बिना की रुकावट के अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अमर उजाला की Bihar Board Class 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।


यहां देखें रिजल्ट

02:21 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट

02:12 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: श्रेणीवार देखें छात्र-छात्राओं की संख्या

श्रेणी छात्र  छात्राएं कुल संख्या
प्रथम श्रेणी  2,34,501 2,09,222 4,43,723
द्वितीय श्रेणी  2,25,011 2,50,500 4,75,511
तृतीय श्रेणी  1,35,676 1,67,427 3,03,103
कुल उत्तीर्ण  6,01,390 6,34,353 12,35,743

02:05 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: पिछले वर्ष की तुलना में घटा पास प्रतिशत

पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में थोड़ी सी कमी है। यहां देखें पिछले कुल वर्षोंं का पास प्रतिशत कितना रहा...
 

परीक्षा  वर्ष उत्तीर्णता प्रतिशत
2026 81.79%
2025 82.11%
2024 82.91%
2023 81.04%
2022 79.88%
2021 78.17%
2020 80.59%
2019 80.73%

01:59 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: बेटियां फिर रहीं आगे

  • कुल पास प्रतिशत: 81.79%
  • कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,01,390
  • कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,34,353

01:52 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: अब तक का सबसे तेज

बिहार बोर्ड ने बताया कि इस बार मूल्यांकन शुरू होने के मात्र 28 दिनों के भीतर परिणाम जारी किया गया। इसी के साथ यह अब तक का सबसे तेज परीक्षा परिणाम रहा।

सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट

01:47 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: श्रेणी-वार उत्तीर्ण विवरण

श्रेणी छात्र छात्राएं  कुल (Total)
प्रथम श्रेणी 2,34,501 2,09,222 4,43,723
द्वितीय श्रेणी 2,25,011 2,50,500 4,75,511
तृतीय श्रेणी 1,35,676 1,67,427 3,03,103
पास श्रेणी 6,202 7,204 13,406
कुल उत्तीर्ण 6,01,390 6,34,353 12,35,743

01:45 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: टॉप 5 रैंक में 14 छात्रों में से 8 छात्राएं शामिल

बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। इस वर्ष 2026 की मेरिट लिस्ट में कुल 14 मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, जिनमें से 8 केवल छात्राएं हैं। 

यहां देखें रिजल्ट

01:42 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2026

रैंक नाम स्कूल  कुल अंक प्रतिशत
1 पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 492 98.4%
1 सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली 492 98.4%
2 नाहिद सुल्ताना आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 489 97.8%
3 अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर 488 97.6%
3 ओम कुमार बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय 488 97.6%
4 ज्योति कुमारी जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर 487 97.4%
4 अनुभव कुमार मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका 487 97.4%
4 अंश राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया 487 97.4%
5 प्रेरणा कुमारी आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 486 97.2%
5 नसरीन परवीन आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर 486 97.2%
5 अभनीश कुमार बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय 486 97.2%
5 विकास कुमार गुप्ता एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर 486 97.2%
5 रूपेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा 486 97.2%
5 रितु कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद 486 97.2%

01:39 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: असंतुष्ट छात्रों के लिए मौका

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को स्क्रूटिनी का मौका दिया है। अगर कोई परीक्षार्थी अपने किसी एक विषय या सभी विषयों के प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन की तिथि 01 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। 

01:36 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: टॉप 10 में आने वाले अन्य छात्रों को भी मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

सरकार ने पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। अब पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
 

स्थान नई पुरस्कार राशि अन्य लाभ
प्रथम (1st) ₹2,00,000 लैपटॉप + प्रशस्ति पत्र
द्वितीय (2nd) ₹1,50,000 लैपटॉप + प्रशस्ति पत्र
तृतीय (3rd) ₹1,00,000 लैपटॉप + प्रशस्ति पत्र

01:34 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: शिक्षा मंत्री ने दी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने सफल परीक्षार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 81.79% पासिंग प्रतिशत को बिहार की बड़ी उपलब्धि बताया।

01:31 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: घटा पास प्रतिशत

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 81.79% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, पिछले बार 2026 में कुल छात्रों का पास प्रतिशत 82.11% था।
 

01:30 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में कुल 81.79% छात्र सफल रहे हैं। इसमें छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता दर हासिल की है, जिससे एक बार फिर लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से आगे रहा है।
 

01:29 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर! दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश भर में शीर्ष स्थान हासिल प्राप्त किया है।

यहां देखें रिजल्ट

01:27 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज यानी (29  मार्च) को घोषित हो गया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। टॉपर में दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

यहां देखें रिजल्ट

01:25 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: देखें अपना रिजल्ट

अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
अब होमपेज पर "Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट

01:22 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। 

यहां देखें रिजल्ट

 

01:16 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: इतने छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, परिक्षार्थी अमर उजाला की  वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट रिजल्ट देख सकेंगे।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

01:06 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
अब होमपेज पर " Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

01:03 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: इतने छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के करीब 15,12,687 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, परिक्षार्थी अमर उजाला की  वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट रिजल्ट देख सकेंगे।


बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

01:00 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:56 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: बोर्ड वेबसाइड हुई डाउन

रिजल्ट की घड़ियां करीब आते ही बोर्ड की वेबसाइड डाउन पड़ गई है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइड पर जाकर तुरंत अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:50 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: 11वीं के दाखिले के लिए क्या करें?

मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र 11वीं में दाखिले के लिए Online Facilitation System for Students (OFSS) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के लगभग एक सप्ताह के भीतर एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी भी पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:45 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव टेलीकास्ट

बिहार बोर्ड मुख्यालय से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान ही राज्य के टॉपर्स की घोषणा करेंगे।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:40 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट गेटवे

अगर कोई स्टूडेंट तुरंत अपनी कॉपी की डिजिटल स्कैन कॉपी मंगाना चाहता है (RTI के जरिए) तो उसे रिजल्ट के कुछ दिन बाद आवेदन करना होगा. इसके लिए नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए छोटा सा शुल्क देना पड़ सकता है।

12:35 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक की आवश्यकता

बिहार बोर्ड 10 वीं के छात्र को इस साल पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। आज दोपहर करीब 1:15 बजे दसवीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...
 

12:30 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: दोपहर 1:15 बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरूरी आंकड़े शेयर करेंगे। 

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:25 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: पिछले कुछ वर्षों के मैट्रिक परिणाम के आंकड़े

 

वर्ष पास प्रतिशत
2025 82.11
2024 82.91%
2023 81.04
2022 79.88%
2021 78.17%
    
 

12:20 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today:  पिछले वर्ष कितने छात्रों का पंजीकरण हुआ था?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए। प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 और तृतीय श्रेणी में 3,07,792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

12:15 PM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

रिजल्ट के बाद छात्र अमर उजाला के लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

12:07 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: पिछले साल किसने टॉप किया था?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीनों टॉपर्स ने कुल  489 अंक (97.80%) हासिल किए थे।

11:56 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: पिछले कुछ वर्षों के परीणाम की तारीख

वर्ष  रिजल्ट तिथि
2025 29 मार्च, 2025
2024 31 मार्च, 2024
2023 31 मार्च, 2023
2022  31 मार्च, 2022

  
 

11:53 AM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: कितने परीक्षा केंद्र थे?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए  राज्यभर में 1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें दो पालियों में परीक्षाएं हुई, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।

11:49 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी। जिसमें लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:43 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: कितने परीक्षार्थी पंजीकृत?

इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए कुल 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इतने बड़े संख्या में छात्र आज अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो कुछ ही देर में समाप्त होने वाला है।

11:41 AM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब यहां बिहार बोर्ड चुनें।
  • इसके बाद मैट्रिक रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:39 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: टॉपर्स को मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड के अनुसार अब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दो लाख रुपये, एक लैपटॉप और मंथली स्कॉलरशिप दी जाएगी। पहले टॉपर्स को 1 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार इनाम को बढ़ाकर छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई है।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:35 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

बिहार बोर्ड की मार्कशीट में आपके विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, प्रतिशत, डिवीजन और फाइनल पास या फेल स्टेटस की पूरी जानकारी दी गई होगी। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेना और सभी व्यक्तिगत विवरणों की जांच करना अनिवार्य है।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:32 AM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today:  टॉपर लिस्ट भी आएगी

आज दोपहर करीब 1:15 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी होगा। इसे के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक रिजल्ट घोषित होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी और साथ ही पूरी टॉपर लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी जाएगी।

11:29 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026:  छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट का सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और पेज को बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करें। रिजल्ट चेक करते समय अमर उजाला के विश्वसनीय लिंक का ही उपयोग करें। किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और अपना रोल नंबर सही दर्ज करें।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:28 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: इंटरनेट और डिवाइस चेक करें

आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।


बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:26 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में अमर उजाला के रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क कर लें ताकि आप सीधे लिंक के जरिए जल्दी परिणाम देख सकें।

11:24 AM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Toda: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें

रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:23 AM, 29-Mar-2026

BSEB Bihar Board 10th Result Today: इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।

11:19 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Class Result 2026: जानें कैसे चेक करें बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका बता रहे हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com विजिट करना है। इसके बाद होमपेज पर " Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें। दिए फार्म बॉक्स पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब आपका आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

11:15 AM, 29-Mar-2026

ट्विट कर दी जानकारी

11:13 AM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

आज दोपहर करीब 1:15 पर रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इस दाैरान बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थित संभव है।

11:08 AM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026 Date: पिछले साल इतने विद्यार्थी हुए थे पास

2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था। पास प्रतिशत 82.11 प्रतिशत था। कुल 15.58 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12.79 लाख छात्र परीक्षा में सफल हुए।
 

11:07 AM, 29-Mar-2026

पिछले साल का ट्रेंड

गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड अपने तय ट्रेंड के अनुसार समय पर परिणाम घोषित कर रहा है।

10:52 AM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result Out: 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल, पुष्पांजलि और सबरीन टॉपर; लड़कियों से आगे निकले लड़के

आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिणाम अपराह्न 01:15 बजे जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें