Bihar Board Exam 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि परिणाम आज यानी 20 मई को जारी हो सकते हैं। परीक्षा के नतीजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ध्यान दें कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in है।
बता दें कि सोमवार को ही 38 जिलों के टॉपर्स की कॉपियां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय पटना पहुंच गईं थीं। वहीं, टॉपर्स विद्यार्थियों का इंटरव्यू भी जारी है। टॉपर्स विद्यार्थियों से ऑनलाइन प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
मुख्य जानकारी-
- इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
- बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा परिणाम में पिछले साल यानी 2019 में 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- साल 2018 में बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं।
ऐसे करें अपने परिणाम की जांच-
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 ध्यान दें कि परिणाम इन वेबसाइट्स biharboard.online के साथ-साथ onlinebseb.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
चरण - 3
चरण - 4